- +91 91179 17735
- +91 6200750641
- info@kusumnews.com
- Hirapur Dhanbad Jharkhand 826001
धनबाद में 25 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जाएगा जागरूक
धनबाद। गोल्फ ग्राउंड में आयोजित सिंगापुर कार्निवल फेस्टिवल में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद धनबाद नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। निगम ने अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने वालों पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही कुछ लोगों के साथ पार्किंग वसूली के दौरान दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत भी मिली है।
मेयर संजीव सिंह ने बताया कि सिंगापुर कार्निवल में आने वाले लोगों से बिना अनुमति पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद नगर निगम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग संचालन का अधिकार केवल निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाता है, जबकि गोल्फ ग्राउंड में की जा रही पार्किंग वसूली पूरी तरह अवैध है।
मेयर ने कहा कि अवैध वसूली करने वालों पर ₹25 हजार का जुर्माना लगाया गया है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम स्वयं वहां पार्किंग की समुचित व्यवस्था करेगा। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय थाना पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा ताकि फेस्टिवल में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।