दो दिवसीय लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन आज से

Share This News

जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाईजेशन (जीटो ) महिला विंग्स का दो दिवसीय फैशन और लाइफ स्टाइल एग्जिविशन शुक्रवार से धनसार मोड़ स्थित सिद्धि विनायक में शुरू हो रहा है। इस संबंध में जीटो की महिला सदस्यों ने बताया कि पहली बार ऐसे ट्रेड फेयर का आयोजन जीटो की ओर से की जा रहा है। इसका उद्येश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। यही कारण है कि इस आयोजन का नाम उड़ान रखा गया है। प्रेस वार्ता में जीटो की अध्यक्ष तन्नू जैन ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम में ड्रैप आर्टिस्ट डॉली जैन पहुंच रही हैं, जो 332 तरह से साड़ी बांधने की कला में माहिर हैं।
तृप्ति जैन ने बताया कि जमशेदपुर, रांची, कोलकाता सहित 35 शहरों से महिलाएं स्टॉल लगाने पहुंच रही हैं। अलग- अलग क्षेत्रों के विविध संस्कृतियों को एक छत के नीचे देखने, खरीदने और सहेजने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि शाकाहारी फूड जोन भी आकर्षण का केंद्र होगा। प्रेस वार्ता में तन्नू जैन, प्रीति जैन, करुणा जैन, स्वेता जैन, सोनू जैन, रीद्ध्री गोद्धा, वंदना जैन, तृप्ति जैन आदि थीं।

Leave a comment