बारामुड़ी खटाल में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन

Share This News

धनबाद: गुरुवार को लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन प्राथमिक विद्यालय,बारामुडी खटाल में सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति में मनाई गया । सर्वप्रथम गोपाल यादव अपने संबोधन में लालू प्रसाद यादव का जन्म से लेकर आज तक की विभिन्न सामाजिक कार्य एवं उपलब्धियां आदि पर विचार देते हुए लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के विभिन्न तबके को सामाजिक आर्थिक ,राजनीतिक एवं शैक्षिक स्तर पर आगे बढ़ने और बढ़ाने में सहयोग की अपील की। उसके बाद एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम सुधा के द्वारा केक काटकर लालू के चित्र पर केक खिलाते हुए लालू जी के सामाजिक न्याय के विचारों पर प्रकाश डाला। लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर कई गणमान्य सदस्यों ने उपस्थित होकर लालू यादव को चित्र पर केक खिलाते हुए अपने-अपने विचार दिए। सभी लोगों ने लालू यादव को स्वस्थ और सुरक्षित रह कर और सामाजिक न्याय के धारा के लोगों को मजबूत करने की कामना की। कार्यक्रम में ओम सुधा ,गोपाल यादव ,महेश यादव, बसंत यादव ,अशोक कुमार, नवल किशोर प्रसाद, अनिल कुमार, नेहरू हेंब्रम,आदित्य कुमार, रणवीर कुमार अजय कुमार विजय यादव, डब्लू यादव, रामाशंकर यादव, कमलेश यादव ,उदय यादव लालू यादव ,मुकेश यादव ,करण यादव ,मन्नू यादव ,नंदकिशोर सिंह सेवानिवृत शिक्षक आदि लोगों ने अपने-अपने विचारों से समाज को लालू यादव के बताए मार्ग पर चलकर सभी क्षेत्रों में विकास करने की बात को प्रमुखता से रखा। अंत में उपस्थित सभी सदस्यों को लालूप्रसाद के जन्मदिन के अवसर पर लड्डू और केक खिलाकर उनके स्वस्थ रहने की नारे को बुलंद किया गया और खुशियां मनाई गई।

Leave a comment