निषिद्ध मादक पदार्थों के विरूद्ध 10 जून से 25 जून तक मनाए जाने वाले जागरुकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आज सिविल सर्जन कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अलोक विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों एवं आमजनों को मादक पदार्थों एवं तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यालय परिसर में तम्बाकू सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित किया।
प्रभात फेरी में नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल धनबाद, आरसीएच पदाधिकारी धनबाद, सिविल सर्जन कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मी, एएनएमटीसी नर्सिंग स्कूल, संत जेवियर्स इंटरनैशनल स्कूल ऑफ नर्सिंग, एसजेएएस कॉलेज ऑफ फारमसी, जेपी नर्सिंग स्कूल एवं धनबाद नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।