जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के कार्यक्रम के निमित्त धनबाद जिला अन्तर्गत सभी छः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता की मैपिंग को शत प्रतिशत पुरा करने और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) 2026 के प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी पंचायत क्षेत्र, धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्डो एवं चिरकुण्डा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 21 वार्डों में दिनांक 10.06.2026 से 14.06.2026 तक कैम्प आयोजित किया जाएगा।
कैम्प का आयोजन 10.06.2026 से 14.06.2026 तक सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक किया जाएगा।