मतदान केंद्र में अनुपस्थित रहने के कारण दो बीएलओ से मांगा स्पष्टीकरण

Share This News

मासिक मानदेय भी स्थगित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशों की अवहेलना करने एवं मतदान केंद्र पर अनुपस्थित रहने के कारण दो बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीएलओ को अपने दैनिक कार्य के अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता हेतु अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर रहकर मैपिंग का कार्य सम्पादित करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके झरिया विधानसभा के बूथ संख्या-199 की बीएलओ (आंगनबाड़ी सेविका) श्रीमती खुशबु कुमारी तथा झरिया विधानसभा के बूथ संख्या-200 की बीएलओ (सहिया) श्रीमती भारती देवी आज मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं थे।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज जब हेल्प डेस्क मैनेजर, धनबाद ने दोनों बीएलओ को फोन पर सम्पर्क किया तब दोनों अपने-अपने मतदान केन्द्र पर अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) जैसे महत्वपूर्ण कार्य के प्रति उनकी लापरवाही, उदासीनता तथा आदेश की अवहेलना को दर्शाता है। जबकि 2 जून 2026 को सभी बीएलओ को अपने दैनिक कार्य के‌ अतिरिक्त प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं की सुगमता हेतु अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर रहकर मैपिंग का कार्य सम्पादित करने का निर्देश दिया गया था।

दोनों बीएलओ को 24 घटें के अन्दर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है कि क्यों नहीं उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उनको उनके मूल पद से कार्य मुक्त कर दिया जाय। साथ में उक्त लापरवाही के आलोक में उनको मिलने वाले मासिक मानदेय को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है।

Leave a comment