निम्न वर्गीय लिपिकों को दिया लेखा परीक्षा का प्रशिक्षण

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय संवर्ग के निम्न वर्गीय लिपिकों को लेखा परीक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर स्थापना शाखा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के पहले दिन राज्य कर पदाधिकारी, अन्वेषण ब्यूरो, श्री महेंद्र कुमार महतो ने पेंशन, सहायक आयुक्त, नागरीय अंचल, श्री ध्रुव नारायण राय ने बजट, कोषागार पदाधिकारी श्री पंकज कुमार ने बिल तथा कार्यपालक दंडाधिकारी श्री नारायण राम ने वित्तीय नियमावली पर प्रशिक्षण दिया।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि पिछले वर्ष लिपिकों को लेखा परीक्षा से पूर्व विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया था। परिणामस्वरूप लेखा परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले निम्न वर्गीय लिपिकों के प्रतिशत में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इस वर्ष भी समाहरणालय के 60 लिपिकों से लेखा परीक्षा में शामिल होने का आवेदन प्राप्त हुआ। इनके लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

वहीं मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में बोर्ड प्रकीर्ण नियमावली, सेवा नियमावली, सामान्य भविष्य निधि, यात्रा भत्ता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a comment