उद्घाटन के साथ प्रतियोगिता हुआ शुरू,19 जिला के महिला पुरूष टीम हुए शामिल
धनबाद :धनबाद में 13वी झारखंड राज्य सीनियर महिला व पुरूष कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिथियों एवं पदाधिकारीओं के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन मैच रांची जिला एवं धनबाद जिला के बीच किया गया।प्रतियोगिता में 540 महिला पुरूष खिलाड़ी भाग लिए है।जिसमे 19 जिला के खिलाड़ी है।महिला टीम 17 और पुरूष टीम 19 है।वही झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव ने कहा कि जिला और राज्य संघ के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इस प्रतियोगिता के माध्यम से कबड्डी के बेहतर खिलाड़ी को संघ लायेगा।जो भविष्य में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। प्रतियोगिता में स्कूल के चेयरपर्सन जी के सिंह,धनबाद मेयर संजीव सिंह, कुम्भनाथ सिंह, कांग्रेसी नेता रणविजय सिंह शामिल हुए जिनका खिलाड़ियों से परिचय संघ के पदाधिकारीओं ने करवाया।झारखंड राज्य कबड्डी संघ के महासचिव संजय झा, आयोजन अध्यक्ष सरोज कुमार प्रसाद, प्रिंसिपल डॉ बी जगदीश राव, कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार रावत, आयोजन सचिव पप्पू कुमार यादव, सनी राय धनबाद जिला के सचिव मिंटू ठाकुर अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव प्रदीप मंडल प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय थे। प्रतियोगिता रात्रि डे नाइट का आयोजन किया गया है