धनबाद: 05.06.26
दिनांक 04.06.26 को गाड़ी संख्या 11448 के चोपन स्टेशन से प्रस्थान करने के दौरान एक महिला यात्री को ट्रेन के पीछे भागते हुए देखकर श्री उमेश कुमार सिंह, सीआईटी/सीपीयू द्वारा उस महिला यात्री को सुरक्षित रूप से रोककर कारण पूछा गया | महिला ने बताया कि उसे रेणुकूट जाना था, किंतु वह गलती से गलत ट्रेन में चढ़ गई थी | जब उसे अपनी भूल का एहसास हुआ तो वह ट्रेन से उतर गई, लेकिन उसकी बच्ची की महत्वपूर्ण सीटी स्कैन रिपोर्ट एवं दवाइयाँ ट्रेन में ही छूट गईं | यह बताते हुए वह अत्यंत व्यथित हो गयी तथा अपनी बच्ची के इलाज को लेकर चिंता व्यक्त करने लगी | महिला को सांत्वना देकर शांत कराया गया तथा तत्परता से कार्यरत चेकिंग स्टाफ श्री एस.पी. सिंह, सीआईटी/बरकाकाना के सहयोग से ओबरा स्टेशन पर उसकी बच्ची की सीटी स्कैन रिपोर्ट एवं दवाइयाँ सुरक्षित रूप से प्राप्त कर आरपीएफ ओबरा को सुपुर्द कराई गईं | तत्पश्चात महिला को ऑटो रिक्शा के माध्यम से ओबरा भेजकर उसका सामान उसे सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराया गया | अपनी आवश्यक चिकित्सा संबंधी सामग्री वापस मिलने पर महिला ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा भारतीय रेल के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया |