झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के 43 संकुल संगठनों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने विभिन्न प्रखंडों में पेयजल सेवा केन्द्र की आज से शुरुआत की।
जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री सुदिप्ता बनर्जी ने बताया कि महिला समूह द्वारा जन सेवा के लिए किए गए इस प्रयास के तहत लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
कहा यह पहल ग्रामीणों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर भी प्रदान कर रही है। “जल है तो कल है” के संदेश के साथ यह प्रयास स्वस्थ समाज, स्वच्छ जल और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।