राधेश्याम गोस्वामी ने वृद्धाआश्रम में मनाया अपना जन्मदिन

Share This News

धनबाद :सबलपुर सहयोगी नगर स्थित ओल्ड ऐज होम वृद्धाआश्रम में धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने अपना जन्मदिन बुजुर्गों के संग केक काट कर मनाया। इस मौके पर धनबाद कोर्ट के कई अधिवक्ता और अतिथि मौजूद थे।अधिवक्ता राधेश्याम गोस्वामी ने इस मौके पर कहा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच जन्मदिन मनाना एक बेहद अनूठा अनुभव देता है, बल्कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाकर उनके जीवन में नई खुशियां भर देता है। उन्होंने लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम प्रबंधन को आश्रम की स्थापना के पुण्य कार्य के लिए बधाई दी। जन्मदिन पर भावुक होते हुए कहा की मेरे माता-पिता नहीं है लेकिन आश्रम आकर के यहां आश्रित बुजुर्ग माता पिता की सेवा सम्मान करके जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लेना बहुत सौभाग्य की बात है। बुजुर्गों की सेवा को ईश्वरीय कार्य बताते हुए उन्होंने सभी युवाओं को संदेश दिया कि अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा सम्मान करें क्योंकि एक दिन वे भी बूढ़े होंगे और उन्हें भी सेवा सहायता की जरूरत होगी। ओल्ड ऐज होम में बुजुर्गों के लिए स्वादिष्ट और सात्विक भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसे खुद राधेश्याम गोस्वामी ने अपने हाथों से स्नेह पूर्वक परोसकार खिलाया। बुजुर्गों ने इस सेवा सम्मान के लिए राधेश्याम गोस्वामी सहित उपस्थित सभी को अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अधिवक्ताओं में बिजेंद्र कुमार सिंह, नचिकेता गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, इमरान खान, खालिद, विजय गोराइं,संजीत महतो, राजीव गोस्वामी, शिवशंकर गोस्वामी, लक्ष्मी नारायण गोस्वामी, अमित मंडल, महिला अधिवक्ताओं में संजू सिंह,अनंता तिवारी, संध्या, प्रीति जायसवाल समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a comment