जदयू के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक संपन्न

Share This News

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह हुए शामिल

धनबाद /रामगढ़:जदयू पार्टी की ओर से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक शनिवार को रामगढ़ के सनसाइन रिसोर्ट में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो तथा विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुधा चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रमंडल में संगठन को मजबूत करने को लेकर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में धनबाद जिला की ओर से जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मोदक, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे तथा मजदूर प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ने भाग लिया।

Leave a comment