Breaking News

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग सयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में राष्ट्रीय विमर्श

Share This News

धनबाद /नई दिल्ली:अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग सयुक्त मोर्चा के तत्तवाधान में कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में राष्ट्रीय विमर्श कार्यक्रम में डा.ओम सुधा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में युजीसी गाईडलाइन्स को लागू कराने,एससी एक्ट को कमजोर करने के प्रयासों का विरोध जातिगत भेदवाभ एवं उत्पीड़न रोकने,निजीकरण का विरोध,जाति जनगणना में जाति का कॉलम जोड़ने प्रमोशन में आरक्षण, बैंकलॉग सीटों की भर्ती,मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को लागू करने,महाबोधि मन्दिर की मुक्ति,ओ.पी.एस. लागू करने,
जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार,महिला आरक्षण में कोटे के अंदर कोटा,
संविधान की रक्षा समेत एससी, एसटी एवं पिछड़ा वर्ग से जुड़े तमाम मुद्दों पर विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. निशा बुराक हरियाणा,डा. विनोद कुमार कार्यकारी अध्यक्ष,प्रहलाद बेहरा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,सुधीर कांड़ा राष्ट्रीय सचिव ,रमेश पटेल महासचिव छत्तीसगढ़,प्रमोदिनी रामटेके महाराष्ट्र, ई. के. के. वर्मा प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़,डा. अश्वनी कुमार राष्ट्रीय महासचिव हरियाणा,डा. राम उदय शर्मा,विनय कुमार विक्रांत चन्द्र‌गुप्त मौर्य,धनबाद से महेश यादव व गोपाल यादव ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a comment