Breaking News

मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This News

धनबाद,
नब्बे दिवसीय अवेयरनेस एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), धनबाद द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर रविवार को बस्ताकोला स्थित जीवन एनजीओ में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के अधिकारों एवं उनके लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बाबत जानकारी देते हुए प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनों ने बताया कि
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया गया कि मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन जीने का समान अधिकार प्राप्त है। साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह दिव्यांग बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके समावेशी विकास में सहयोग करे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल अधिकार संरक्षण तथा सामाजिक कल्याण योजनाओं के लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलंटियर चंदन कुमार, गीता कुमारी, हेमराज चौहान, अनामिका सिंह, नवीन कुमार, डिपेंटी गुप्ता, पूनम कुमारी सहित अन्य पीएलवी उपस्थित रहे।

Leave a comment