धनबाद: रविवार को धनबाद जिला राष्ट्रीय जनता दल की एक आवश्यक बैठक धनबाद परिसदन में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राधवेन्द्र प्रताप एवं संचालन महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने किया। व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तारकेश्वर यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।बैठक में आगामी 2 जून को ललित मैरिज हॉल, धैया में होने वाले युवा संवाद सह युवा चौपाल कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रमुखता से चर्चा की गई । बैठक में राजद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, महानगर जिलाध्यक्ष मुमताज कुरैशी, प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, सत्येंद्र कुमार, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून, उदय शर्मा, प्रवीण यादव, डॉ. बी डी यादव, डॉ. डीके यादव,राजू यादव, कुमार विवेकानंद,आर जी शर्मा समेत राजद के अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।