Breaking News

केन्द्रीय सुपर स्पेीश्यिलिटी अस्पाताल, पटना में “100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान” के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान की तीसरी कड़ी का आयोजन

Share This News

हाजीपुर : 21.05.2026

केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्परताल, पटना में दिनांक 20.05.2026 को ओपीडी परिसर में भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे “सघन 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत उन्मूलन” के अंतर्गत जनजागरूकता अभियान की तीसरी कड़ी का आयोजन चिकित्सा निदेशक डॉं सुबोध कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीमती प्रेक्षी श्रीवास्तव, पोषण आहार विशेषज्ञ द्वारा टीबी रोगियों में उचित पोषण के महत्व, संतुलित आहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में पोषण की भूमिका तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही टीबी की रोकथाम एवं शीध्र सुधार के लिए संतुलित खानपान की आवश्यकता पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया ।
डॉं गोविन्द प्रसाद, एसीएचडी/शिशु विशेषज्ञ के द्वारा टीबी के मरीजों में पोषण की आवश्यकता के महत्व पर महत्वपपूर्ण जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा निदेशक डॉं सुबोध कुमार मिश्रा ने उचित पोषण एवं सामुदायिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्वस्थ्य जीवनशैली एवं समुचित पोषण अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉं स्वीटी कुमारी, डीएमओ/पैथोलॉजी के द्वारा किया गया जिसमें लगभग 80 से ज्यादा मरीजों एवं उनके परिजनों ने टीबी एवं पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण एवं लाभकारी जानकारी प्राप्त की।

Leave a comment