महंगाई, पेपर लीक और क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन

Share This News

भाकपा माले संगठन द्वारा जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक में बढ़ती महंगाई परीक्षा पेपर लीक और यूनिवर्सिटी कलस्टर सिस्टम के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया ।
राज्य सदस्य आनंदमय पाल ने कहा जिले में अवैध कोयला खनन से हो रहे भूधसान पर सरकार जल्द एक्शन ले ।
वहीं छात्र नेताओं ने कलस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया।
डफली बजाते हुए AISA के जॉइंट सेक्रेट्री रितेश मिश्रा ने कहा सरकार जबरदस्ती छात्रों और शिक्षकों पर कलस्टर सिस्टम लागू करवाना चाहती है जिसका छात्र संगठन खुलकर विरोध करता है।
छात्र नेता स्नेहा कुमारी ने कहा सरकार चोरी छुपे कलस्टर सिस्टम लागू करवाना चाहती है जिससे कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों पर इसका सीधा असर दिखेगा साइंस और कॉमर्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को शहर से बाहर का रूख करना होगा जो गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a comment