विशेष दिव्यांग स्कूल पहला कदम में ग्रीष्म ऋतु स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Share This News

धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहला कदम में दिनांक 18 मई 2026 को ग्रीष्म ऋतु के अवसर पर नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन सीएचसी सदस्य डॉ. अलका सिंह द्वारा किया गया।गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के कारण बच्चों में डिहाइड्रेशन, लू लगना, वायरल संक्रमण, त्वचा संबंधी समस्याएं एवं कमजोरी जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिविर में बच्चों की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए।डॉ. अलका सिंह ने बच्चों को गर्मी में अधिक पानी पीने, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, स्वच्छता बनाए रखने और तेज धूप से बचने की सलाह दी।इस अवसर पर स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविर समय रहते स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर उचित उपचार में सहायता करते हैं।वहीं स्कूल के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाए रखना है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर बच्चों एवं अभिभावकों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं और आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।बच्चों के समग्र विकास एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Leave a comment