धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस का टोरी स्टेशन पर ठहराव का किया गया शुभारम्भ |

Share This News

धनबाद: 12.05.26

रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के मद्देनजर आज दिनांक 12.05.26 को गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के परिचालन का टोरी स्टेशन पर ठहराव का शुभारम्भ हुआ | इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एवं रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारी उपस्थित थे | गाड़ी संख्या 13379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को धनबाद से 23:00 बजे रवाना होकर, मंगलवार 03:31 बजे टोरी पहुंचेगी एवम् 03:33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा बुधवार को 13:40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी | इस प्रकार गाड़ी संख्या 13380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16:55 बजे रवाना होकर, शुक्रवार को 00:42 बजे टोरी पहुंचेगी एवम् 00:44 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी तथा 08:00 बजे धनबाद पहुंचेगी |

Leave a comment