अधिवक्ता अजय सिन्हा की मनाई गई पांच वीं पुण्यतिथिपरिवार के लोगों ने फूल माला चढ़ा कर दी श्रद्धांजलि

Share This News

धनबाद के टुंडी स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम में बिहार श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व.आर.के.प्रसाद के पुत्र अधिवक्ता स्व.अजय कुमार सिन्हा की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा की बहन रेखा सिन्हा भाई विजय सिन्हा विनय सिन्हा संगीता सिन्हा श्वेता सिन्हा सौरव सिन्हा सक्षम सिन्हा समर्थ सिन्हा आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी सह-सचिव सुरेंद्र यादव कोषाध्यक्ष ओंकार मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल शुबल कुमार शांति देवी सहित आश्रम में निवास करने वाले माता पिता तुल्य वृद्ध जनों सहित सिन्हा परिवार के सभी लोगों ने स्व.अजय कुमार सिन्हा के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की

वही अधिवक्ता स्व.अजय कुमार सिन्हा के परिवार के लोगों ने आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों को भोजन कराया हर साल इसी तरह परिवार के लोग अजय सिन्हा की पुण्यतिथि लाल मनी वृद्धा सेवा आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों के साथ मिलकर मनाते हैं

वही आश्रम के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्धी ने कहा कि हर साल इसी तरह स्वर्गीय अजय कुमार सिन्हा के परिवार के लोग आश्रम आकर अजय सिन्हा का पुण्यतिथि मनाते हैं और वृद्ध जनों को अपने हाथों से भोजन परोस कर खिलाते हैं आज अजय सिन्हा के पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

Leave a comment