माननीय केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के प्रस्तावित धनबाद के दौरे को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बीसीसीएल तथा जेआरडीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे के धनबाद दौरे की रूप रेखा पर चर्चा की गई। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री इस दौरान बेलगड़िया का भी भ्रमण करेंगे। जिसे लेकर माननीय केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री जी के हाथों बेलगड़िया में जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्ति वितरण की तैयारियों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मौके पर श्री आलोक कुमार सिंह, परियोजना सलाहकार, कोयला मंत्रालय, संजय कुमार सिंह, तकनीकी निदेशक (DT), बी.सी.सी.एल. (BCCL), श्री राजीव रंजन निदेशक डीआरडीबी, राजीव चोपड़ा, महाप्रबंधक (GM), जे.एम.पी. (JMP) समेत अन्य बी.सी.सी.एल. अधिकारी तथा जे.आर.डी.ए. (JRDA) अधिकारी मौजूद रहे ।