Breaking News

नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया

Share This News

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरजोरी काली मंदिर के समीप नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सहरजोरी काली मंदिर के पास की है, जहां नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस जांच के दौरान मृतक के दाहिने हाथ में सांप के काटने जैसा निशान पाया गया। वहीं उसके पास से गांजा की एक पुड़िया भी बरामद की गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सांप काटने से हुई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। बरवाअड्डा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a comment