आज झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति एसोसिएशन के सदस्यों ने सांसद श्री ढुल्लू महतो और बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो के घर जाकर 25 बैसाख को एसोसिएशन के प्रस्ताव पर जगजीवन नगर में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की मूर्ति स्थापित करने के लिए बधाई और सम्मानित किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुजीत रंजन ने कहा कि यह पूरे धनबाद वासियों के लिए गर्व की बात है कि सांसद ढुल्लू महतो के प्रयास से द्वारा एसोसिएशन के प्रस्ताव पर और बीसीसीएल के सहयोग से रविंद्र नाथ ठाकुर की मूर्ति स्थापित होने जा रही है । आज के कार्यक्रम में श्री भबानी बंदोपाध्याय, पार्थ सारथी दत्ता, गोविन्दो ठाकुर, श्यामल रॉय, पीरू शूर, पापु सूत्रधार, स्वपन चटर्जी और अशोक पाल उपस्थित थे।