डीनोबिली स्कूल सिंदरी में पेरेंट्स नाइट का भव्य आयोजन

Share This News

डिनोबिली स्कूल सिंदरी के प्रांगण में ‘पेरेंट्स नाइट’ (अभिभावक संध्या) का अत्यंत हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संबंधों को मज़बूत करना तथा छात्रों में निहित बहुमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर माइकल पी फर्नांडीस एस जे (डायरेक्टर डी नोबिली स्कूल्स), विशेष अतिथि माननीय सिंदरी विधायक श्रीमान चंद्रदेव महतो, फादर के एम् जोशेफ एस जे (रेक्टर डी नोबिली स्कूल्स), पेरिश प्रीस्ट फादर नेस्टर सोरेनग और विद्यालय की प्राचार्या सुश्री प्रीथा सोजेन एवं उप प्रधानाचार्या रिणीता साहा के कर-कमलों ने मधुर मद्धिम संगीत के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

फादर के एम् जोशेफ एस जे ने रॉबर्टो डिनोबिली की प्रतिमा पर माला अर्पण किया।

इसके बाद छात्रों ने प्रार्थना गीत एवं स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर स्कूल की वार्षिक पत्रिका ‘द नोबिलियन कैनवास’ का विमोचन विद्यालय की प्राचार्या सुश्री प्रीथा सोजेन के कर कमलों द्वारा किया गया।

अभिभावक संध्या में ‘अ म्यूज़िकल ओडिसी’ के रूप में एक अद्वितीय संगीतमय प्रस्तुति दी गई, जिसमें नृत्य और अभिनय के संगम से एक ही कथा को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कार्यक्रम ने अपनी सृजनात्मक और सौंदर्य से सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या पृथा सोजेन ने कहा, “पेरेंट्स नाइट केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे स्कूल परिवार के साझा प्रयासों का प्रतिबिंब है। हम अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के निरंतर सहयोग के आभारी हैं।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और बच्चों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया।

Leave a comment