Breaking News

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ का नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को लागू करने को लेकर विचार गोष्ठी

Share This News

राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ ओबीसी महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन करेगी: सुनील साहू

धनबाद :गुरुवार को गुरु नानक कॉलेज बरमसिया के समीप एक सभागार में राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू उपस्थित हुए वहीं उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया गया।सुनील साहू ने अपने वक्तव्य में कहा की महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था परन्तु आज तक मोदी सरकार ने महिलाओं का 33% आरक्षण लागू नहीं किया और ना ही ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर कोई वक्तव्य दिया। गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, महानगर जिलाध्यक्ष मुमताज कुरैशी, गुलशन खातून, विनोद यादव अध्यक्ष जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ, अमित प्रसाद जिला सचिव धनबाद पिछला प्रकोष्ठ प्रकोष्ठ, अनिल यादव प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ,मनोज कुमार मीडिया प्रभारी ,राधेश्याम यादव, एससी एसटी ओबीसी मोर्चा के महासचिव गोपाल यादव,महेश यादव समेत सभी उपस्थित वयक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ ने यह निर्णय लिया है कि महिलाओं की 33% आरक्षण के तहत ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए क्रमबद्ध आंदोलन करेगी। साथ ही राजद संगठन को पूरे झारखंड में मजबूत करने पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ व ओबीसी वर्ग के सैकड़ो लोग इस विचार गोष्ठी में उपस्थित थे।

Leave a comment