Breaking News

अपर्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया

Share This News

धनबाद :विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर कुसुम विहार फेस 2 स्थित अपर्णा पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में उत्साह से विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया गया।
विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां कीं। उन्होंने पेड़-पौधे लगाने के साथ-साथ बेकार चीजों से मॉडल बनाए, चित्रकला प्रतियोगिता में धरती को हरा-भरा रखने का संदेश दिया और प्लास्टिक से दूर रहने की शपथ दिलाई। साथ ही ग्रहों की रक्षा के लिए पृथ्वी को हरा भरा एवं स्वस्थ्य रखने का संकल्प लिया गया। इस मौसम पर स्कूल की डायरेक्टर करुणेश कौशल ने कहा धरती की हरियाली में ही जीवन की असली समृद्धि बसती है। जब तक धरती, अंबर और अनंत नील गगन संतुलित और सुरक्षित हैं, तभी तक मानवता का अस्तित्व संभव है।एक-एक पौधा लगाकर न केवल पर्यावरण को सहेजें, बल्कि जीवन के इस सुंदर संतुलन को बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। स्कूल के सेलिब्रेशन में डायरेक्टर करुणेश कौशल, प्रिंसिपल अनुपम नायक समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Leave a comment