महिला आरक्षण पर कांग्रेस की प्रेस वार्ता, भाजपा पर भ्रामक प्रचार का आरोप

Share This News

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को हाउसिंग कॉलोनी स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता कर महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। इस दौरान जिला अध्यक्ष संतोष सिंह और महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता राणा मौजूद रहीं।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने को लेकर गलत और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिला आरक्षण के विरोधी नहीं हैं, बल्कि पार्टी पहले से ही इसका समर्थन करती रही है।

उन्होंने ने बताया कि महिला आरक्षण से जुड़ा कानून वर्ष 2023 में ही कांग्रेस की सहमति से पारित हो चुका है। उनका आरोप है कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है और सीटों के परिसीमन को लेकर मनमानी करना चाहती है, जिससे कुछ राज्यों को नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस ने मांग की कि महिला आरक्षण को मौजूदा लोकसभा और विधानसभा सीटों के आधार पर जल्द लागू किया जाए। साथ ही, जातीय जनगणना कराने और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को भी उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण दी जाए।

Leave a comment