बड्स गार्डन के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

Share This News

राजगंज /धनबाद:सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया गया , जिसमें बड्स गार्डेन स्कूल में सर्वाधिक अंक 95.2% और 476 अंक लाकर अभय कुमार साव विद्यालय के टॉपर घोषित किए गए हैं, जबकि द्वितीय टॉपर के रूप में प्रिया कुमारी 95% तृतीय स्थान पर एक साथ तीन बच्चों ने क्रमशः महादेव कुमार साव, रागिनी कुमारी व आयुष कुम्हार 93.6% नंबर प्राप्त कर रहे, जबकि कृष कुमार महतो 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथे स्थान पर रहे। विद्यालय के 210 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए। अच्छा के अच्छे रिजल्ट पर विद्यालय प्रबंधन संतोष जाहिर किए हैं एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं चेयरमैन अमर कुमार पाल , निदेशिका गोरी प्रमोद एवं अन्य शिक्षक जैसे मनोज ठाकुर, शिवम भारद्वाज, पुष्पा दुबे, अर्चना सिंह, सोमन दे, पूजा करण , जिया उल हक आदि ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिये है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment