उपायुक्त की पहल पर युवाओं के लिए निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार का सुनहरा अवसर

Share This News

पैन-आईआईटी (PanIIT) एलुमनाई रीच फॉर झारखंड फाउंडेशन द्वारा युवाओं को दी जाएगी तकनीकी प्रशिक्षण

झारखंड सरकार और पैन-आईआईटी एलुमनाई रीच फॉर इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित प्रेझा फाउंडेशन (Prejha Foundation) द्वारा धनबाद जिले के युवक-युवतियों को हुनरमंद बनाकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुलों, नर्सिंग कॉलेजों और आईटीआई (ITI) में विभिन्न ट्रेडों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर देश की नामी कंपनियों में सम्मानजनक रोजगार दिलाना है।

मैन्युफैक्चरिंग (वेल्डिंग, फिटिंग, कटिंग आदि), इंटरनेशनल स्किल (इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पाइप फिटर, ए.सी. मैकेनिक), फोर्कलिफ्ट ड्राइविंग (केवल महिलाओं के लिए), मशीनिस्ट (केवल महिलाओं के लिए), सिलाई मशीन ऑपरेटर (केवल महिलाओं के लिए) से संबंधित आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

45 से 90 दिनों का अल्पकालिक गहन तकनीकी प्रशिक्षण।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत देश की नामी कंपनियों में सुनिश्चित रोजगार।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और नामांकन के लिए निम्नलिखित नंबर पर संपर्क किया जा सकता है:
संपर्क सूत्र: अनुज कुमार झा (एरिया मैनेजर – मोबिलाइजेशन)
मोबाइल: 7488231770
ईमेल: anuj.j@parfi.org
वेबसाइट: www.prejha.org

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment