एनएसयूआई के 56 वें स्थापना दिवस पर बीबीएमकेयू में पौधारोपण

Share This News

धनबाद: गुरुवार को एनएसयूआई के 56वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया।
यह कार्यक्रम एनएसयूआई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्याल अध्यक्ष राज रंजन सिंह के आदेशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, और विश्वविद्यालय के प्रांगण में पुष्प कुछ लगाने का कार्य किया गया,सभी साथियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
मौके पर एनएसयूआई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, सचिव अनिकेत पाठक,गुरु नानक कॉलेज अध्यक्ष अनिकेत कुमार, पी.के रॉय कॉलेज उपाध्यक्ष आयुष सिंह , महताब आलम,रौनक सिंह, सौरभ सिंह, छोटू कुमार मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment