आज दिनांक 09.04.26 को धनबाद रेलवे ऑडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में धनबाद मंडल में महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित सांस्कृतिक-सह-खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम 2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया | धनबाद मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद मंडल की अध्यक्षा श्रीमती प्रिया मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समापन समारोह का शुभारम्भ किया गया | इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी | तत्पश्चात मंडल रेल प्रबंधक एवं पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/ धनबाद मंडल की अध्यक्षा द्वारा सांस्कृतिक-सह-खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | ज्ञात हों कि दिनांक 08.04.26 एवं 09.04.26 को विभिन्न सांस्कृतिक-सह-खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया | इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन/ धनबाद मंडल की अन्य सम्मानित सदस्याएं, मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट


