उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए आज अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की।
बैठक में एसएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में न्यूरो, कार्डियक सहित सुपर स्पेशलिस्ट चकित्सकों की नियुक्ति, बिल्डिंग हैंडओवर, लिफ्ट का संचालन, पानी, उपकरणों का अधिष्ठापन, आईसीयू, ओटी सहित अन्य विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से सभी आवश्यकताओं की सूची उपलब्ध कराने तथा अगले महीने के अंत तक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, एसएनएमएमसीएच के सुपरिटेंडेंट डॉ डी.के. गिंडोरिया, प्राचार्य डॉ आर.के. महतो, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के नोडल डॉ रवि भूषण उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट