अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा- उपायुक्त
उपायुक्त ने अभ्यार्थियों को जालसाजी या फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन को सूचित करने हेतु किया अपील
किसी भी प्रकार के जालसाजी वाले फोन कॉल आने पर स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने अभ्यार्थियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जालसाजी या फर्जीवाड़ा जैसे (पैसे की लेनदेन) आदि के झांसे में नहीं आए। अभ्यर्थियों का चयन पूरे पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। नौकरी में पैसे की लेनदेन आदि किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होने पर या किसी भी प्रकार के जालसाजी वाले फोन कॉल आने पर स्क्रीनशॉट लेकर नंबर सहित 112 अथवा 0326-2311807 पर सूचित करें। किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट
