Breaking News

किसना ज्वेलरी के महा रक्तदान शिविर में मरीज़ों के लिए 20 यूनिट रक्त संग्रह

Share This News

धनबाद: शहर के कोलाकुसमा स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हरे कृष्णा फाउंडेशन और किसना डायमंड एवं एसजेएएस ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित हुआ।शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शोरूम की महिला एवं पुरुष स्टाफ ने भी रक्तदान किया ।इस दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। धनबाद किसना ज्वेलरी के ओनर दिनेश हेलीवाल ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है और समाज में मानवता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।कार्यक्रम में मौजूद लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया गया।ऑनर सचिन हेलीवाल ने रक्तदान किया और बताया की किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी,हरि कृष्णा ग्रुप मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के माध्यम से सामुदायिक विकास के तहत 100 शहरों में रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों को भोजन और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजन सक्रिय रूप से करता है। रक्तदान शिविर में धनबाद किसना ज्वैलरी के ओनर दिनेश हेलीवाल व सचिन हेलीवाल,आदित्य अग्रवाल, रचना अग्रवाल,किसना शोरूम की पूरी टीम ,एसजेएएस की रक्त विभाग की मेडिकल टीम व स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a comment