धनबाद :यूथ फोर्स धनबाद के संस्थापक सह अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र मेमको मोड़ एवं उससे सटे बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के पास लगातार बढ़ रही लोगों की आवाजाही और दूर-दराज से पढ़ने आने वाले छात्रों की समस्याओं को देखते हुए महापौर संजीव सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर, ज्ञापन सौंप कर महत्वपूर्ण मांग रखी गई।मुलाकात के दौरान मेेेमको मोड़ पर एक यात्री शेड, सार्वजनिक शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई, ताकि आम नागरिकों एवं विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और उन्हें दैनिक परेशानियों से राहत मिले।साथ ही यूथ फोर्स धनबाद के महासचिव शंकर पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा , सदस्य राजवीर रवानी, नरेश ठाकुर ,आदित्य विश्वकर्मा उपस्थित रहे।