धनबाद परिषदन में धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य आनन्द के नेतृत्व में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी 07/04/2026 से गोविंदपुर में सत्याग्रह कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में विभिन्न सामाजिक एवं जनहित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन को भी तेज किया जाएगा।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई।
प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि जिले और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाया जाए, ताकि आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया जा सके। युवा कांग्रेस हमेशा से युवाओं की आकांक्षाओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है, और आगे भी पूरी मजबूती के साथ यह अभियान जारी रहेगा।
जिला अध्यक्ष आदित्य आनन्द ने कहा कि युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की आगामी बैठक संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर केंद्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, तथा युवाओं को जोड़ने की रणनीति पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, उपाध्यक्ष आमिर हाशमी, प्रदेश महासचिव सह धनबाद प्रभारी फहद खान, राजीव रंजन कुमार, योगेन्द्र सिंह जोगी, जिला उपाध्यक्ष विशाल महतो, महासचिव विक्की कुमार, युसुफ अंसारी, कायदे आजम, अमानत हुसैन, सोहेल परवेज, शिवनाथ दास, राहुल बावरी, जोगिंदर महतो, विकास कुमार सिंह, मनीष कुमार, गणेश महतो, मिथुन मोदक इत्यादि उपस्थित है।