जेसीबी और पंप लगाकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की रात में मरम्मत शुरू

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर मुगमा मोड़ के निकट धनबाद के शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगाए गए 1000 एमएम व्यास के क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती रात में शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में पीएचईडी 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि मुगमा मोड़ के निकट धनबाद के शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए लगाए गए 1000 एमएम व्यास के पाइपलाइन को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया था।

उपायुक्त को इसकी सूचना मिलते ही उनके निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मती हो रही है। कम से कम समय में मरम्मत पूरी करने के लिए मानवबल के साथ साथ जेसीबी मशीन एवं पंप का सहयोग लिया है। इसके कारण 31.03.2026 से 01.04.2026 तक धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना बाधित रहेगी।

बताया कि इस आशय की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई गई है।

Leave a comment