बीएलओ को प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश
40 धनबाद विधानसभा के ईआरओ सह अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने प्री एसआईआर 2026 के संदर्भ में युक्तिकरण के उपरांत प्रत्येक घरों में चिपकाएं जा रहे प्रतीकात्मक मकान नंबर के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 166 एवं 180 का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपरोक्त दोनों बूथ के बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को सभी आवश्यक निर्देश दिया। साथ में अधिक से अधिक मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने, मतदाताओं के ब्लैक एंड व्हाइट एवं अस्पष्ट फोटो को चिह्नित करते हुए उनका बीएलओ एप से रंगीन फोटो अपडेट करने, डेमोग्राफिक समान इंट्री का डेटा बीएलओ एप में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 का प्रतिदिन फिल्ड वेरिफिकेशन करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविन्द्र नाथ ठाकुर, उपरोक्त बूथ के बीएलओ पर्यवेक्षक श्री सतीश कुमार राय, बीएलओ सबिता कुमारी एवं ज्योति कुमारी तथा निर्वाचन प्रभारी श्री बिनोद कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सजल मंडल उपस्थित रहे।