योगेंद्र साहू का मकान ध्वस्त करने के विरोध में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा का 30 मार्च को एकदिवसीय धरना

Share This News

धनबाद: गुरुवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। सभा के जिलाध्यक्ष जगदीश साव ने मीडिया को बताया कि बरकागाँव में एनटीपीसी के द्वारा झारखण्ड सरकार पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी को वेबजह उनके मकान को ध्वस्त कर उनकी छबि को धूमिल किया जा रहा है। जिसका पुरे झारखण्ड के तेली साहू समाज घोर निंदा करती है इसी संदर्भ में आगामी 30 मार्च को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की और से एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।जिसमे मुख्य रूप से धनबाद जिला संरक्षक जगत महतो, तालेवर महतो, रंजन गुप्ता, अशोक साव, निपेन चौधरी, जय प्रकाश साव, अनूप साव समेत सेकडो की संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहेगे।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment