धनबाद :बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री तथा जदयू पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार को पुनः जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर धनबाद के जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह समेत पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने नीतिश कुमार को दी हार्दिक बधाई।पिंटू कुमार सिंह ने बताया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को एक बार फिर निर्विरोध रूप से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद उनके अलावा किसी अन्य नेता का नामांकन नहीं बचा, और वे निर्विरोध चुने गये। नीतीश कुमार चौथी बार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।