धनबाद में झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 47वां महाधिवेशन आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

Share This News

धनबाद। हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन, तेलीपाड़ा में सोमवार को झारखंड सूड़ी समाज कल्याण समिति का 47वां महाधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल ने की, जबकि मंच संचालन केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल और जिला महासचिव शैलेन मंडल ने संयुक्त रूप से किया। अधिवेशन में समाज के कई प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिन्दरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल ने कहा कि किसी भी समाज की ताकत उसका संगठन होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज को संगठित होकर कुरीतियों को खत्म करना चाहिए और शिक्षा व आर्थिक मजबूती पर ध्यान देना चाहिए। इससे समाज का समग्र विकास संभव होगा।

वहीं केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल ने कहा कि पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में सूड़ी समाज को आरक्षण का लाभ मिल रहा है, लेकिन झारखंड में अभी भी इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों के लिए आगे भी आवाज उठाई जाती रहेगी

Leave a comment