राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में द्वादश के छात्रों को दी गई दीक्षा

Share This News

धनबाद राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया, जहां द्वादश कक्षा के छात्रों को प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र ने दीक्षा प्रदान की। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, सम्मान और परिश्रम का महत्व समझाते हुए कहा कि “धर्म कर घमंड मत करो। तुम श्रेष्ठ व्यक्तियों का सम्मान करो और ऐसा कार्य करो जिससे विद्यालय तुम्हारे नाम से प्रसिद्ध हो।”

मुख्य अतिथि सिटी एसपी अजीत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो सबसे पहले अपनी मां का सम्मान करें। माता-पिता और गुरु का सम्मान कभी व्यर्थ नहीं जाता, यह आपको शिखर तक पहुंचा सकता है।” उन्होंने कठिनाइयों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिषेक कुमार साव ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान करता है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने की सलाह दी।विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता विद्यालय की सफलता है।” वहीं, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया ने बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं।

स्मृति मंजूषा का विमोचन मुख्य अतिथि के हाथों हुआ, जिसमें छात्रों की भविष्य की योजनाओं का उल्लेख था। समारोह में अनुभव, अर्जो चटर्जी, विश्वजीत सिंह, मयंक और विनायक पांडे ने विद्यालय में बिताए गए यादगार पलों को साझा किया।समारोह का मंच संचालन अर्चना कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन सुषमा पांडेय ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति सदस्य राजेश रिटोलिया, अरुणा भगानिया, गीता गुप्ता, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्र, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार और कार्यालय अधीक्षक श्रीमंत रास बिहारी मंडल उपस्थित थे।

Leave a comment