धनबाद :2011 बैच के आईपीआरएस अधिकारी अशोक कुमार जो वर्तमान में वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी, पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल के पद पर कार्यरत है, उन्हे धनबाद रेल मंडल का खेल अधिकारी बनाया गया है। इस उपलब्धि पर धनबाद मंडल के खिलाड़ियों, जिसमे आमिर हाशमी, नितिन प्रधान, शुभांकर सरकार, सुनील कुमार, नितेश कुमार ने उन्हे गुलदस्ता देकर स्वागत -सम्मानित किया और उनके सानिध्य में धनबाद मंडल की खेल की उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की। मौके पर खेल अधिकारी अशोक कुमार द्वारा खिलाड़ियों को खेल के हर विभाग में बेहतर खेल सुविधायें एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।कहा की आशा है की उनके कार्यकाल में धनबाद रेल मंडल के सभी खिलाड़ी किसी भी प्रतिस्पर्धा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे जिससे धनबाद रेल मंडल का नाम रौशन होगा ।