झारखंड में जदयू के सिपाही काफी ऊर्जावान है :नीतीश कुमार

Share This News

धनबाद:जदयू पार्टी का झारखंड प्रदेश सह अध्यक्ष राज्यसभा सांसद खीरु महतो सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में मिले। खीरु महतो ने सदस्यता अभियान तथा संगठन की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि झारखंड में जदयू के सिपाही काफी ऊर्जावान है। मैं स्वयं तथा पार्टी के वरीय नेता झारखंड जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करूंगा। राज्यसभा सांसद खीरु महतो के साथ पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह भी थे।

Leave a comment