सहियाओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों की सहियाओं के लिए आज डीआरडीए के सभागार, डीपीआरसी भवन, डीएफओ रेस्ट हाउस, बीबीएमकेयू, प्रखंड कार्यालय गोविंदपुर तथा सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सदर अस्पताल के एमटीसी ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने सभी सहियाओं को बीटीटी की हर बात ध्यानपूर्वक सुनने तथा अपनी पूरी कार्यक्षमता से प्रशिक्षण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। वे महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। बच्चों तथा माता की बेहतर देखभाल कर सकती है। वंचित वर्ग तक अपनी पहुंच बना सकती है।

सहियाओं को प्रसव-पूर्व गर्भवती महिला की देखभाल और जाँच, घर पर मुलाक़ात, माँ और शिशु की देखभाल, प्रसव के बाद की देखभाल, कुपोषण, सच्छता, विलेज हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, अर्बन हेल्थ न्यूट्रीशनल डे, विभिन्न रजिस्टरों में एंट्री करना, सहिया एप का संचालन करना सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a comment