धनबाद शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बनाया जा रहा गया पुल अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को सांसद के प्रतिनिधि निर्माण स्थल पर पहुंचे और चल रहे कार्य की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में लगे इंजीनियरों और कर्मियों से भी जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद प्रतिनिधियों ने कहा कि सांसद के निर्देश पर गया पुल अंडरपास का काम तेजी और बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अंडरपास बन जाने के बाद शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था…