धनबाद: 13.03.26
दिनांक 11.03.26 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया | इस अवसर पर पोत्तनूर (कोयम्बत्तूर) स्टेशन से गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालन किया गया |
इस अवसर पर आज दिनांक 13.03.26 को माननीय सांसद श्री दुलू महतो एवं धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र धनबाद स्टेशन पर तथा अन्य माननीय अतिथि गणमान्य चन्द्रपुरा स्टेशन पर गाड़ी संख्या 06619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल के आगमन के अवसर पर उपस्थित थे | इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर अन्य माननीय अतिथि गणमान्य, मंडल के अधिकारीगण, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे |
