धनबाद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Kisna Diamond & Gold Jewellery के क्यूबिक मॉल, सरायढेला स्थित शोरूम में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ दिन को खास बनाया।
कार्यक्रम का आयोजन शोरूम की ओनर प्रियंका हेलीवाल और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया। इस आयोजन में करीब 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्विज, स्पीच और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इसके साथ ही शोरूम में एक्सपर्ट फैशन आर्टिस्ट द्वारा महिलाओं के लिए नेल आर्ट और मैनीक्योर की निशुल्क सेवा भी दी गई, जिसका महिलाओं ने खूब आनंद उठाया।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को उपहार स्वरूप आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे शोरूम का माहौल उत्साह, खुशी और ऊर्जा से भरपूर नजर आया।
इस अवसर पर शोरूम की ओनर प्रियंका हेलीवाल ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

