धनबाद.समाजसेवी दिलीप सिंह ने शनिवार को बरमसिया शनिदेव महाराज मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया.इससे पूर्व पुजारी द्वारा मंत्रोचारण के साथ विधिवत शनि देव महाराज का पूजा अर्चना किया गया। शनि देव महाराज की पूजा अर्चना करने उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस पूजा अर्चना के कार्यक्रम में मंदिर समिति के सदस्यों का काफी सहयोग रहा। पूजा में दिलीप सिंह,युवा नेता सपन कश्यप
गुड्डा सिंह , सुरेश सिंह, ललन सिंह , तापस घोषाल, दिलीप महतो ,आलोक मालाकर, आलोक मालाकर आदि जुटे रहे।