होली के जश्न में चली गोलियां: बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में फायरिंग, दो युवक घायल

Share This News

धनबाद के धनबाद में होली का जश्न उस वक्त दहशत में बदल गया, जब धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में अचानक फायरिंग हो गई।

बताया जा रहा है कि होली समारोह के दौरान डीजे बजाने और पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई और फायरिंग की घटना सामने आई।

इस फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान विष्णु कुमार और पुष्पक मिश्रा के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए Shaheed Nirmal Mahto Medical College and Hospital में भर्ती कराया गया है।

घायल विष्णु कुमार ने बताया कि वह ठेकेदार विकास लाला के लिए पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में काम करते थे और गोधरा में एक अस्पताल निर्माण कार्य के दौरान करीब ढाई लाख रुपये बकाया थे। इसी पैसे की मांग को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद विकास लाला और उसके साथियों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment